Big breaking :-Kedarnath Heli Service: आठ अप्रैल से टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी, इस समय खुलेगा पोर्टल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Kedarnath Heli Service: आठ अप्रैल से टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी, इस समय खुलेगा पोर्टल

Kedarnath Heli Service: आठ अप्रैल से टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी, इस समय खुलेगा पोर्टल

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग होगी।

 

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग होगी। पहले चरण में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी

इससे आगे की यात्रा के लिए दोबारा से बुकिंग की तिथि तय की जाएगी। हेली बुकिंग के लिए यात्रियों का यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग करें। सोशल मीडिया प्रचारित किसी भी वेबसाइट, पोर्टल के झांसे में न आएं।
ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपये
फाटा से केदारनाथ-6062 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-6060

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top