Big breaking :-Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों में उत्साह…सितंबर-अक्तूबर की भी 62% सीटें बुक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों में उत्साह…सितंबर-अक्तूबर की भी 62% सीटें बुक

 

Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों में उत्साह…सितंबर-अक्तूबर की भी 62% सीटें बुक, ऐसे करेंऑनलाइन बुकिंगमानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी थी।केदारनाथ धाम की हेली सेवाओं को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

20 जून तक की हेली सेवाएं महज कुछ घंटों में फुल होने के बाद अब सितंबर-अक्तूबर की भी 62 प्रतिशत सीटें फुल हो चुकी हैं।राज्य में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शनिवार को खुली। कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी थी।युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं, लिहाजा इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग चल रही है। तीन दिन के भीतर इस अवधि के भी 62 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं।
कहां का कितना किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये

फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

यहां से बुक होगा केदारनाथ हेली सेवा का टिकट : https://www.heliyatra.irctc.co.in/

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top