Big breaking :-केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से मरने वाला निकला हत्यारा, पहली और दूसरी दोनों बीवियों को उतारा था मौत के घाट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से मरने वाला निकला हत्यारा, पहली और दूसरी दोनों बीवियों को उतारा था मौत के घाट

केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से मरने वाला निकला हत्यारा, पहली और दूसरी दोनों बीवियों को उतारा था मौत के घाट
केदारनाथ धाम में केरल के एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जांच में पता चला कि वह अपनी पत्नी का हत्यारा था और केरल पुलिस को उसकी तलाश थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। केके प्रेमकुमार नामक यह व्यक्ति पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था और जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था।

केदारनाथ धाम में केरल का एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई थी, मौत की सूचना जब स्थानीय पुलिस ने केरल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसकी तलाश केरल पुलिस पहले से ही कर रही थी।
इसकी खोजबीन में केरल की पुलिस पहले से दिल्ली में मौजूद थी। मृतक का शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम करा दिया गया है।
केदारनाथ धाम में केरल के कोट्टायम के एक व्यक्ति केके प्रेमकुमार केदारनाथ में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस ने मृत व्यक्ति की सूचना केरल पुलिस को दी, जब केरल पुलिस को उक्त व्यक्ति की जानकारी लगी तो वह उक्त व्यक्ति की तलाश में पहले से ही दिल्ली में मौजूद थी, और सूचना के बाद वह रुद्रप्रयाग पहुंची।
रुद्रप्रयाग के कोतवाल ने मनोज नेगी ने बताया कि मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृतक की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है। बताया कि उक्त व्यक्ति पत्नी की हत्या का आरोपी है कहा कि केके प्रेम कुमार ने अपनी पहली पत्नी के हत्या में जेल में थे और उन्हें पांच महीने पहले एबीओ-पुनर्विवाह करने से पहले जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था।

केरल पुलिस के अनुसार प्रेमकुमार ने अपनी दूसरी पत्नी को मार डाला था और फरार हो गया था, केरल पुलिस की दो टीमें दिल्ली में थीं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top