Big breaking :-केदारनाथ उपचुनाव :-भाजपा में टिकट को लेकर गहमा-गहमी! पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से भेट कर दावेदारी की - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ उपचुनाव :-भाजपा में टिकट को लेकर गहमा-गहमी! पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से भेट कर दावेदारी की

केदारनाथ चुनाव::: भाजपा में टिकट को लेकर गहमा-गहमी! पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र जयदीप बर्तवाल ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट

केदारनाथ विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा में टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने लिए मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इस बीच, पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र जयदीप बर्तवाल की भी टिकट के दावेदारों में एंट्री हो गई है।

 

बताया गया कि जयदीप ने मुख्यमंत्री धामी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा में तमाम दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया हुआ है और सभी अपने अपने समीकरण के लिहाज से टिकट की जुगत में लगे हैं।

 

हालांकि भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।

 

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top