Big breaking :-काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुरु नानक स्कूल फायरिंग केस में पिता गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुरु नानक स्कूल फायरिंग केस में पिता गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुरु नानक स्कूल फायरिंग केस में पिता गिरफ्तार

🔹 पिता से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
➡️ पुलिस जांच के दौरान विधिक प्रक्रिया के तहत किशोर के अभिभावक जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर को चौकी कुंडेश्वरी बुलाकर पूछताछ की गई।
➡️ पूछताछ में जगजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उसका बच्चा घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि तीन कारतूस घर के पास छुपा कर रखे गए हैं।

🔹 पुलिस ने बरामद किए अवैध कारतूस
➡️ जगजीत सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और घर के पास से 03 जिन्दा अवैध कारतूस (315 बोर) बरामद कर लिए।

🔹 अभियोग दर्ज, अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रदेश में जा चुका है जेल
➡️ पुलिस ने जगजीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत हो चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।

🔹 जांच अभी जारी
➡️ काशीपुर पुलिस द्वारा गुरु नानक स्कूल फायरिंग प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच प्रचलन में है और इसमें जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top