Big breaking :-राजस्थान में बलिदान हुआ कर्णप्रयाग का जवान, पैतृक घाट पर नम आंखों से की अंत्येष्टि - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राजस्थान में बलिदान हुआ कर्णप्रयाग का जवान, पैतृक घाट पर नम आंखों से की अंत्येष्टि

राजस्थान में बलिदान हुआ कर्णप्रयाग का जवान, पैतृक घाट पर नम आंखों से की अंत्येष्टि

नायक संदीप कुमार की बीते छह दिसंबर को ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनके बलिदान होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

राजस्थान के जैसलमेर में ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी जवान ने बलिदान दे दिया। बलिदानी नायक संदीप कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके घर कर्णप्रयाग लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया

बता दें कि नायक संदीप कुमार की बीते छह दिसंबर को ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनके बलिदान होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

आज उनका पार्थिव शरीर विकासखंड कर्णप्रयाग के झूरकंडे उनके घर लाया गया। सूबेदार दिगपाल प्रसाद ने बताया कि घर पर बलिदानी के अंतिम दर्शन परिवार को कराने के बाद पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top