Big breaking :-करनदीप सिंह लापता प्रकरण; जांच हुई अब रिपोर्ट का इंतजार, 26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-करनदीप सिंह लापता प्रकरण; जांच हुई अब रिपोर्ट का इंतजार, 26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

करनदीप सिंह लापता प्रकरण; जांच हुई अब रिपोर्ट का इंतजार, 26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
20 सितंबर को ईराक से चीन जा रहे जहाज से दून के करनदीप सिंह लापता हो गए थे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनदीप के पिता से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

लापता करनदीप का 26 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। चीन में हुई जांच के बाद जहाज भी दूसरे पोर्ट के लिए रवाना हो गया। वहीं, अभी जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है। परिवार के साथ ही डीजी शिपिंग को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

 

20 सितंबर को ईराक से चीन जा रहे जहाज से दून के करनदीप सिंह लापता हो गए थे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनदीप के पिता से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था

वहीं, चीन में हुई जांच की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने की बात कही जा रही है। साथ ही परिवार के दो सदस्यों का वीजा भी अभी तक नहीं बन पाया है। करनदीप की बहन सिमरन ने बताया कि चीन में हुई जांच की रिपोर्ट दो दिन में आने की बात कही गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top