Big breaking :-केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। सूचना पर देर रात केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ हो गई।

उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लकड़ी तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलात और लकड़ी तस्करों के फायरिंग मामले में आरोपी तस्कर फरार चल रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर फायर करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।

 

पुलिस की गोली तस्कर के पैर लगी। जिससे तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मुठभेड़ में लकड़ी तस्कर के पैर में गोली लगी है। तस्कर पुराने मामले में वांछित चल रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top