Big breaking :-जेपी चट्टान के पास पलटी पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस, मची चीख पुकार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जेपी चट्टान के पास पलटी पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस, मची चीख पुकार

जेपी चट्टान के पास पलटी पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस, मची चीख पुकार

घटना शाम करीब पांच बजे जेपी चट्टान के पास की है। यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई की तरफ नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे मुर्सीदाबाद पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस जेपी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में चालक समेत 19 लोग सवार थे, जिनमें से 12 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना शाम करीब पांच बजे जेपी चट्टान के पास की है। यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई की तरफ नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस टीम पर मौके पर पहुंची। टीम ने चोटिल तीर्थयात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top