Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार*

*विशेष कैम्पों के माध्यम से लाखों लोगों को मिला सीधा लाभ*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में “जन जन की सरकार जन की द्वार’ के तहत विशेष कैम्पों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश में कुल 20 कैम्प आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 18,673 लोगों ने विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।
अब तक राज्यभर में कुल 504 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 4,08,541 से अधिक नागरिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील, सक्रिय और जनोन्मुखी कार्यशैली को दर्शाते हैं।

इन कैम्पों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह प्रयास विशेष रूप से ग्रामीण, दूरस्थ और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैम्पों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश में आयोजित हो रहे ये कैम्प उत्तराखंड सरकार की सुशासन, सेवा और समर्पण की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करते हैं तथा आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहे हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top