Big breaking :-आज रात से फिर मौसम होगा ख़राब, 7 मार्च तक का अलर्ट जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आज रात से फिर मौसम होगा ख़राब, 7 मार्च तक का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है। असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों, उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले इलाकों, झारखंड, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं चलीं।

 

 

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेशष उत्तरी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक-दो दिन हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मेघायल के कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान रायलसीमा और केरल में मौसम गर्म बना रहेगा।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से हिमाचल में अभी भी 650 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। पिछले तीन दिनों से ये सड़के बंद हैं। प्रशासन की तरफ से सड़कों पर यातायात सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अकेले लाहौल व स्पीति में ही 290 से अधिक सड़कें बंद हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top