Big breaking :-आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोई भी सरकारी अध्किारी या कर्मचारी अपनी वेबसाइट को रिमोट एक्सेस से नहीं चला सकेगा।

साइबर हमले रोकने को सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी(आईटीडीए) ने कई अहम बदलाव किए हैं। इसके तहत सभी विभागों में रिमोट डेस्क पर रोक लगा दी गई है। फायरवॉल समेत कई नीतियां बनाई गई हैं।

अभी तक कई विभाग अपने सिस्टम को रिमोट एक्सेस जैसे एनि डेस्क से चला लेते थे। चूंकि इस दौरान उनका पूरा नेटवर्क ओपेन हो जाता है, इसलिए वायरस हमलों का खतरा बढ़ जाता है। आईटीडीए ने रिमोट डेस्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोई भी सरकारी अध्किारी या कर्मचारी अपनी वेबसाइट को रिमोट एक्सेस से नहीं चला सकेगा।

अभी तक फायरवॉल को लेकर ज्यादा सख्त नियम नहीं थे। आईटीडीए ने फायरवॉल पॉलिसी बना दी है। इसमें वेबसाइटों व डाटा की सुरक्षा के लिए कई प्रावधान कर दिए गए हैं। फायरवॉल लगाने के साथ ही राइट्स(वेबसाइट चलाने के अधिकार) को लेकर भी नियम कड़े कर दिए गए हैं। हर विभाग में अधिकारी के पद या जरूरत के हिसाब से राइट्स तय किए जा रहे हैं।

कई स्तर की सुरक्षा को पार कर कौन अधिकारी वेबसाइट में भीतर तक घुस सकेगा, यह स्पष्ट रहेगा। सचिव आईटी नितेश झा ने बताया कि साइबर हमले रोकने और डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। भविष्य में इसका असर भी नजर आएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top