UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-ऐसी थी हमारी ताई, पहाड़ के लिए दर्द हमेशा झलकता था

सुशीला बलूनी जी का जन्म मूल रूप से बडकोट के चक्र गांव में जिला उत्तरकाशी में था। वह मायके से डोभाल थी।
उनका विवाह स्व० नन्दा दत्त बलूनी से जिला पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम वरगड़ी में हुआ था।
वह लम्बे समय तक देहरादून बार एसोसिएशन की सदस्य भी रही।

 

 

वह जनता दल में रहते हुए 1979 में देहरादून नगर पालिका की नामित सभासद भी रही। उसके उपरान्त वह उक्रांद में शामिल हो गई। पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग के लिए आंदोलन की लड़ाई में कचहरी प्रागण में धरने पर बैठने वाली पहली महिला थी। उनके साथ रामपाल और गोविन्द राम ध्यानी थे।
वह संयुक्त संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष के रूप में लगातार संघर्ष रत रही। राज्य आंदोलन के दौरान वह पूरे प्रदेश के भ्रमण व लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्षरत रही।

 

 

वह शराब बंदी से लेकर महिलाओं के उत्थान से लेकर राज्य आंदोलन के लिए जेल भरो , रेल रोको , धरना प्रदर्शन आदि में मुख्य भूमिका निभाई।
उनके परिवार से बड़े पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी एवं पुत्री शशि बहुगुणा एवं उनके परिजन सभी मौजूद रहे।

 

 

उनके देहांत की खबर सुनकर राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता व आस पड़ोस के लोग जिनमे राज्य आंदोलनकारी मंच के जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी प्रदीप कुकरेती पिछड़े वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , मेयर सुनील उनियाल गामा , पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय थापा , उक्रांद के शांति भट्ट , भाजपा किसान मोर्चे के योगेंद्र पुंडीर , व्यापार संघ के अनिल बग्गा , युद्धवीर पंवार , आई० टी० आई० संघ के रविन्द्र सोलंकी , विपिन नेगी , रघुवीर नेगी , मोहन गुसाई , सुनील नोटियाल आदि

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

To Top