Big breaking :-ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग कई केंद्रों पर 26 नवंबर को कराएगा परीक्षा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग कई केंद्रों पर 26 नवंबर को कराएगा परीक्षा

 

UKPSC: ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग कई केंद्रों पर 26 नवंबर को कराएगा परीक्षाजिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं।

 

उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा आयोग 26 नवंबर को 13 जिलों के 20 शहरों में कई केंद्रों पर कराएगा।आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक,

 

 

 

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।किसी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं। उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।

अभ्यर्थी 19 नवंबर की रात तक इसमें सुधार कर सकेंगे। मोबाइल नंबर, ई-मेल में बदलाव संभव नहीं होगा। नाम, पता आदि में निशुल्क संशोधन कर सकते हैं। श्रेणी, उपश्रेणी में संशोधन के लिए शुल्क देय होगा।आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले चार अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया है।

 

 

अब ये मुख्य परीक्षा नहीं दे सकेंगे। आयोग ने 30 अप्रैल को प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई और 27 सितंबर को जारी किया गया था। तीन अक्तूबर को आयोग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए शुल्क जमा कराने को कहा था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top