Big breaking :-इस सीधी भर्ती के खिलाफ है ये कर्मचारी , ये कही बात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस सीधी भर्ती के खिलाफ है ये कर्मचारी , ये कही बात

प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के खिलाफ है शिक्षक संघ

देहरादून। प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से राजकीय शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने सरकार से इस भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस बाबत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया है।

चौहान ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। प्रधानाचार्य के पदों को हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के मार्फत शतप्रतिशत प्रमोशन से भी भरा जाना चाहिए। साथ ही हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर 55 प्रतिशत एलटी और 45 प्रतिशत प्रवक्ता कैडर से प्रमोशन किया जाए।

पैन्यूली ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि वो तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कराएं। यदि सरकार ने इन पदों पर सीधी भर्ती की तो संघ इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top