Big breaking :-अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर डॉक्टर को बेरहमी से मारा, वीडियो में सामने आया बदमाशों का चेहरा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर डॉक्टर को बेरहमी से मारा, वीडियो में सामने आया बदमाशों का चेहरा

 

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात पांच से छह दबंग युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

पीड़ित स्टाफ की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि देर रात कुछ युवक एक युवती का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा तो युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर

 

 

, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के पीटना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top