Big breaking :-स्कूल के पास मिले विस्फोट का जिम्मेदार अब तक अज्ञात, संदिग्धों से पूछताछ जारी; जल्द होगा खुलासा! - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्कूल के पास मिले विस्फोट का जिम्मेदार अब तक अज्ञात, संदिग्धों से पूछताछ जारी; जल्द होगा खुलासा!

स्कूल के पास मिले विस्फोट का जिम्मेदार अब तक अज्ञात, संदिग्धों से पूछताछ जारी; जल्द होगा खुलासा!

सल्ट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास 21 नवंबर को 161 जिलेटिन रॉड झाड़ियों में छुपाई हुई मिलीं लेकिन अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि इन्हें किसने और क्यों रखा। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अल्मोड़ा जिल के सल्ट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास 21 नवंबर को 161 जिलेटिन रॉड झाड़ियों में छुपाई हुई मिलीं लेकिन अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि इन्हें किसने और क्यों रखा। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में जिलेटिन रॉड को देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिलेटिन रॉड को जब्त किया और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पूछताछ और गश्त के बावजूद अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह किसी अपराधिक साजिश या सुरक्षा को चुनौती देने वाला मामला है। स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिम्मेदारों की पहचान और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो इसलिए जांच तेज कर दी है। के साथ हर पहलुओं का गंभीरता से देख रही है। – देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा

संदिग्धों से पूछताछ जारी जल्द हो सकता है खुलासा
पुलिस जिलेटिन की रॉड मिलने के मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है। इधर क्षेत्र में चर्चाएं हैं कि निर्माण कार्य के लिए जिलेटिन की रॉड किसी ने छुपाई होगी। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर जिलेटिन रॉड किस उद्देश्य से स्कूल के पास रखी गई थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top