Big breaking :-International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण

International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण

आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए।

प्रदेश सरकार इस बार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम करेगी। शासन ने आयुष विभाग को इसकी अनुमति दे दी है। पहली बार योग दिवस पर 10 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगासन कर आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश देंगे। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है।

 

आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए। योग को प्रकृति से जोड़ने के लिए झील, नदी वाले स्थानों से भी योग का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक जिलों में स्कूलों में योग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।

 

सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी योग दिवस से संबंधित कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार योग दिवस के लिए प्रत्येक जिले में एक योग पार्क बनाया जा रहा है। इन पार्कों में स्थानीय लोग सुबह व शाम के समय से योग का अभ्यास कर सकेंगे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top