Big breaking :-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस की मातृशक्ति और बहनो द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया स्वागत सम्मान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस की मातृशक्ति और बहनो द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का किया स्वागत सम्मान

NewsHeight-App

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस की मातृशक्ति और बहनो द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का किया स्वागत सम्मान*

मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और सानिध्य में पुलिस में महिलाओं को मिल रहे अवसरों तथा कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अनुकूल माहौल और हौसलाअफजाई के लिए जताया उनका आभार*

 

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दून पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान*

*छात्राओं को महिला सुरक्षा, साईबर अपराध की दी जानकारी, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ*

*महिलाओं की सुरक्षा के लिए नये कानूनों में किये गए प्रावधानों तथा उनके अधिकारों की दी जानकारी*

*वर्तमान में बढ़ती नशे की प्रवर्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आगे आते हुए पुलिस को अपना सहयोग देने की करी अपील*

*कोतवाली विकासनगर*

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विकासनगर पुलिस द्वारा डाकपत्थर स्थित महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को महिला सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, साथ ही महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों में नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित न्यायिक प्राविधानों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को महिला संबंधी किसी अपराध के घटित होने पर उसके विरुद्ध महिलाओं के कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें ZERO FIR/E -FIR के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

नये आपराधिक कानूनों की जानकारी के साथ-साथ उक्त जागरुकता कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को वर्तमान समय में नशे/साईबर के बढते अपराधों के प्रति भी जागरुक किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उनसे नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई तथा जीवन मे कभी भी नशा न करने तथा नशे के विरुद्ध अभियान के अपना सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई गयी।

वर्तमान में बढते साईबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें साइबर अपराधों से बचने के उपायों से अवगत कराया गया, तथा छोटी छोटी सावधानियों, जैसे- अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करना, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक न करना आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को अपने साथ किसी भी प्रकार का साईबर अपराध घटित होने पर अपनी शिकायत तत्काल हेल्पाईन नं0 -1930 पर कॉल कर निशुल्क दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही अवगत कराया कि किसी के साथ अचानक कोई घटना घटित होती है तो 1090 पर भी कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top