Big breaking :-प्रेरणा - श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया. - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रेरणा – श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

चिकित्सक बोले श्री हेमकुंड साहिब में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है उनकी सर्विस में यह प्रथम अवसर है जब किसी उच्च अधिकारी ने शिविर में आकर शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान किया.

ऋषिकेश अवस्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा में लगा है स्वास्थ्य शिविर

ऋषिकेश अवस्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में लगे स्वास्थ्य शिविर का डीएम सविन बंसल ने किया अवलोकन.

जनपद के अलग-अलग चिकित्सालय से शिवर में आए हैं विशेषज्ञ चिकित्सक

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की.

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सर्विस तो जनमानस के लिए कार्य करती ही है किंतु जो सामाजिक संगठन और NGO इस कार्य में आगे आते हैं तो यह बहुत ही सफल साबित होते हैं तथा उनके साथ अन्य कम्युनिटी ग्रुप भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आते हैं, जो बहुत ही अच्छी बात है. इस प्रकार के सेवा भाव से जहां जनमानस की सेवा होती है वही इस कार्य में लोग भी जुड़ते हैं.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top