Big breaking :-निजी संस्थान की बस बाईपास में हुई दुर्घटनाग्रस्त,20 हुए घायल। - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-निजी संस्थान की बस बाईपास में हुई दुर्घटनाग्रस्त,20 हुए घायल।

संस्थान की बस बाईपास में हुई दुर्घटनाग्रस्त,20 हुए घायल।

 

– खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे में निजी संस्थान की बस व ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए।जिन्हे प्रशासन के माध्यम से 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

 

 

दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।वही सड़क दुर्घटना के बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी पी सिंह ने मीडिया को बताया की बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई।जिसमे कुल बीस घायल नागरिक अस्पताल लाए गए है। फिलहाल नागरिक अस्पताल के चिकित्सक टीम द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।सभी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।लेकिन भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top