*भाजपा की नीति–रीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े लोग, पौड़ी से हुआ बड़ा राजनीतिक जुड़ाव*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रभावशाली नीतियों से हुए प्रभावित*
*बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में ली गई भाजपा की सदस्यता*

*पार्टी की सदस्यता के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात*
बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर विभिन्न वर्गों से जुड़े 25 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधि, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी की राष्ट्रवादी सोच, सुशासन और विकास के एजेंडे पर विश्वास जताते हुए सभी ने भाजपा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
*मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए देश – प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने को किया प्रेरित*
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से ये रहे शामिल
1- श्रीमती हिमानी नेगी (नगर पालिका अध्यक्ष, पौड़ी)
2- श्री केशर सिंह नेगी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी)
3- श्री प्रदीप असवाल (सभासद, नगर पालिका पौड़ी)
4- श्रीमती सुमित्रा देवी (सभासद, नगर पालिका पौड़ी)
5- श्री दिनेश नेगी (सभासद, नगर पालिका पौड़ी)
6- श्री सूरज सिंह (सभासद, नगर पालिका पौड़ी)
7- श्री शुभम (सभासद, नगर पालिका पौड़ी)
8- श्री दीपक कुकसाल (पूर्व प्रमुख, पौड़ी)
9- श्री संजय पटवाल (ज्येष्ठ प्रमुख, पौड़ी)
10- श्री वीरेंद्र तोपाल (पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, पौड़ी)
11- श्री रघुवीर (क्षेत्र पंचायत, पौड़ी)
12- श्री मकान सिंह (पूर्व सभासद, पौड़ी)
13- श्री भास्कर तोमर (क्षेत्र पंचायत, पौड़ी)
14- श्री अरविंद (क्षेत्र पंचायत, पौड़ी)
15- श्री धीरज (प्रधान, पिसौली)
16- श्री रविंदर कुमार (पूर्व प्रधान, सिंडी)
17- श्री मोहन सिंह (प्रधान, भेंटा)
18- श्री मुकेश (सरपंच, बैंजवाड़ी)
19- श्री अनूप (पूर्व सरपंच, च्यूंचा)
20- श्री भूपेंद्र नवानी (व्यापार सभा, पौड़ी)
21- श्री सतपाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता)
22- श्री आलोक (ठेकेदार संघ, पौड़ी)
23- श्री सुभाष (ठेकेदार संघ, पौड़ी)
24- श्री अनुराग (समाजसेवी)
25- श्री मनवर सिंह (वन पंचायत अध्यक्ष, कामारगढ़)
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पौड़ी विधायक श्री राजकुमार पोरी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता हैं और सभी के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





