Big breaking :-भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने टिहरी झील में किया अभ्यास, 2400 फीट की ऊंचाई से भरी उड़ान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने टिहरी झील में किया अभ्यास, 2400 फीट की ऊंचाई से भरी उड़ान

भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने टिहरी झील में किया अभ्यास, 2400 फीट की ऊंचाई से भरी उड़ान

42 वर्ग किमी में फैली टिहरी बांध की विशाल झील पर्यटन और साहसिक खेलों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। तीन फरवरी से यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलो की रोईंग और कैनोइंग-कयाकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी

भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने गुरुवार को टिहरी बांध की झील में विशेष प्रशिक्षण अभ्यास किया है। झील में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के बीच सेना के जवानों ने झील में पैराशूट से उतरने के साथ ही डाइविंग और पैरामोटर्स में भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सेना के जवान करीब 2400 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एयर क्राप्ट सी-130 से जंप कर कोटी कॉलोनी के पास झील में सुरक्षित उतरे।

42 वर्ग किमी में फैली टिहरी बांध की विशाल झील पर्यटन और साहसिक खेलों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। वाटर स्पोट्र्स की गई गतिविधियां आयोजित किए जाने के बाद तीन फरवरी से यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलो की रोईंग और कैनोइंग-कयाकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इसकी तैयारियों के बीच बुधवार को भारतीय सेना के पैराशूट बिग्रेड ने विशेष प्रशिक्षण अभ्यास किया। अभ्यास में शामिल 30 पैराशूटर्स ने अलग-अलग समय में 2400 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एयर क्राप्ट से पानी में पैराशूट जंप किय।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top