Big breaking :-सात मार्च को जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा प्रस्तावित पार्किंग विवरण घोषित किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सात मार्च को जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा प्रस्तावित पार्किंग विवरण घोषित किया

आगामी सात मार्च को जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा प्रस्तावित पार्किंग विवरण घोषित किया गया है।

पार्किंग संख्या(1) एनएच प्रोजेक्ट के बायीं ओर -बसों हेतु,
पार्किंग संख्या(2) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर – 1 कारों हेतु,

पार्किंग संख्या(3) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर- 2 बसों हेतु,

पार्किंग संख्या(4)पुलिस हैंगर के दाहिनी तरफ -वीआईपी वाहनों हेतु, पार्किंग संख्या(4) पुलिस हैंगर के बायीं तरफ -वीवीआईपी वाहनों हेतु प्रस्तावित की गई है।

पार्किंग संख्या(5)पुलिस हेंगर के पीछे बीच वाला क्षेत्र -बसों हेतु,

पार्किंग संख्या(6)नदी घाट पुलिस हेंगर के पीछे ऊपर टंकी के सामने-बसों हेतु,

पार्किंग संख्या (7) अखाड़ों वाली जमीन –रिजर्व,

पार्किंग संख्या (8) दक्ष पार्किंग – बसों हेतु,

पार्किंग संख्या(9) गड्ढा पार्किंग-रिजर्व रखी गई है।

कार्यक्रम में आने वाली बसों हेतु रूट / पार्किंग व्यवस्था भी घोषित की गई है। रूट नं० 01 लक्सर / पथरी / कनखल से आने वाली बसों, जगजीतपुर ➝ बुढ्ढी माता तिराहा ➝ श्रीयंत्र पुलिया ➝ बैरागी कैम्प ➝ पार्किंग नं० 05 एवं 06 से संबंधित है।

रूट नं० 02 रूड़की / भगवानपुर / मंगलौर / खानपुर / नारसन / कलियर / बुग्गावाला से आने वाली बसों, हरिलोक ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग नं० 01 एवं 03 से संबंधित है।

रूट नं० 03
सिड़कुल / बहादराबाद / बीएचईएल से आने वाली बसों,
सिड़कुल ➝ बीएचईएल ➝ भगत सिंह चौक ➝ पुराना रानीपुर मोड़ ➝ ऋषिकुल अंदर ➝ ऋषिकुल हाईवे ➝ शंकराचार्य चौक ➝ बैरागी कट ➝ पार्किंग नं० 01 एवं 03 से संबंधित है।

रूट नं० 04 नजीबाबाद / कुमाऊँ / श्यामपुर / देहरादून / ऋषिकेश से आने वाली बसों, चंडी चौक ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग नं० 01 एवं 03 से संबंधित है।

रूट नं० 05 देहरादून / ऋषिकेश से आने वाली बसों (वैकल्पिक मार्ग),
जयराम मोड़ ➝ अलकनंदा कट ➝ बैरागी गेट ➝ पार्किंग नं० 01 एवं 03 से संबंधित है।

कार्यक्रम में आने वाले सभी चौपहिया वाहन केवल पार्किंग नं० 02 में पार्क किए जाएंगे। रूड़की से आने वाली बसों की एंट्री कार्यक्रम से 01 घंटे पूर्व केवल बैरागी गेट से होगी। उसके पश्चात एंट्री मार्ग: सिंहद्वार ➝ देशरक्षक ➝ बुढ्ढी माता रहेगा।

हरिद्वार पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top