Big breaking :-उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति

उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति

संपर्क मार्गों पर भूस्खलन घटनाओं को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्री में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जनपद में पुलिस के 6 बैरियर हैं।

मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी पुलिस बैरियरों पर रात्री 9 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस दौरान मात्र एंबुलेंस सहित आपाताकालीन वाहनों और सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

मानसून सीजन के दौरान जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों जनपद में चार धाम यात्रा भी संचालित की जा रही है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्री में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जनपद में पुलिस के 6 बैरियर हैं।

बैरियरों पर रात्री 9 बजे के बाद आने वाले वाहनों को उसके आसपास ही सुरक्षित स्थानों पर ही रूकवाया जाएगा। क्योंकि पूर्व के वर्षों में कई बार रात्री में वाहनों की आवाजाही के दौरान अचानक हुए भूस्खलन के कारण कई घटनाएं देखने को मिली है।

इसलिए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों सहित सैन्य और अद्धैसैनिक बलों के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। आपदा प्रबंधन विभाग के जारी निर्देश के अनुसार इस दौरान स्थानीय वाहनों को भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top