Big breaking :-उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में ज्ञानसू क्षेत्र के ऊपर वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में ज्ञानसू क्षेत्र के ऊपर वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई

उत्तरकाशी वन प्रभाग में वनाग्नि की घटनाओं ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल जहां फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की 6 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वहीं इस फायर सीजन के ढाई महीने में ही 21 घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी है।

 

 

उत्तरकाशी में भी वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार रात जिला मुख्यालय में ज्ञानसू क्षेत्र के ऊपर वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैइस फायर सीजन के ढाई महीने में वनाग्नि की 21 घटनाएं
उत्तरकाशी वन प्रभाग में वनाग्नि की घटनाओं ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल जहां फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की 6 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वहीं इस फायर सीजन के ढाई महीने में ही 21 घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिसमें 13.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है।

 

 

 

प्रति वर्ष 15 फरवरी से 15 जून तक समय फायर सीजन का होता है। इस दौरान क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाएं होती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग कंट्रोल बर्निंग जैसे गतिविधियां भी करता है, लेकिन साल दर साल बढ़ते तापमान के कारण वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तरकाशी वन प्रभाग की छह रेंजों में पिछले साल वनाग्नि की 6 घटनाएं थीं। जिसमें 2.25 हेक्टेयर जंगल जला था। इस बार यह आंकड़ा ढाई महीने में ही तीन गुना से अधिक पहुंच चुका है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top