UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद, लगाइए पौधे मनाइए हरेला

NewsHeight-App

Harela Festival 2023: उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंदप्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की थी।सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

 

 

 

 

इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिससे संशोधन करते हुए हरेला पर्व के लिए 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top