Big breaking :-उत्तराखंड में हादसा: गधेरे में बह गए वन दरोगा की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव; परिजनों में शोक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में हादसा: गधेरे में बह गए वन दरोगा की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव; परिजनों में शोक

उत्तराखंड में हादसा: गधेरे में बह गए वन दरोगा की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव; परिजनों में शोक

बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट का शव एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने गधेरे से बाहर निकाला। पुलिस देवेंद्र को अचेत अवस्था में गरमपानी सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नैनीताल जिले के बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार की रात करीब 8.30 बजे बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट का शव देर रात दो बजे एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने गधेरे से बाहर निकाला। पुलिस देवेंद्र को अचेत अवस्था में गरमपानी सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

खैरना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं देवेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा उसका साथी गधेरे में बहने से बच गया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top