Big breaking :-यूपी में सेना की भर्ती में गया था युवक, सफल नहीं हुआ तो पंखे से लटक कर दे दी जान - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यूपी में सेना की भर्ती में गया था युवक, सफल नहीं हुआ तो पंखे से लटक कर दे दी जान

 

यूपी में सेना की भर्ती में गया था युवक, सफल नहीं हुआ तो पंखे से लटक कर दे दी जान कुंभीचौड़ निवासी पुनीत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग एसिस्टेंट की भर्ती में गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला।

 

बताया जा रहा है कि युवक सेना में नौकरी नहीं लगने के कारण अवसाद में था। पुलिस ने पोस्टर्माटम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि रावत कॉलोनी कुंभीचौड़ निवासी पुनीत रावत (23) पुत्र भगवान सिंह रावत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती में गया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पुनीत अपने कमरे में था। 5:30 बजे उसके पिता कुछ काम से उसके कमरे में गए तो पुनीत पंखे से लटका मिला।

 

 

उन्होंने आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतार और बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top