Big breaking :-इस जिले मे आज बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे बल्कि उनकी ऑनलाइन क्लास लगेगी। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस जिले मे आज बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे बल्कि उनकी ऑनलाइन क्लास लगेगी।

 

हल्द्वानी में आयोजित हो रहे इजा बेनी महोत्सव के चलते जिले के तीन परगना क्षेत्र में आज बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे बल्कि उनकी ऑनलाइन क्लास लगेगी। शहर में बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन एवं ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है इसके आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि आज गुरुवार को हल्द्वानी को एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में ईजा बेनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे साथ ही कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी भाग ले रहे हैं। महोत्सव के लिए यहां हजारों की संख्या में महिलाओं का आना प्रस्तावित है। इसके लिए बृहस्पतिवार को शहर में रूट डायवर्जन भी रहेगा।

 

सरकार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए तमाम तैयारी की गई है. लिहाजा शहर में बड़ी संख्या में वाहनों के दबाव को देखते हुए रामनगर नैनीताल और कालाढूंगी परगना क्षेत्र में स्कूलों में केवल ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top