Big breaking :-आने वाले दिनों में पहाड़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आने वाले दिनों में पहाड़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी

NewsHeight-App

.https://youtu.be/OW3tvuvkJQM?si=iHZWs6ndMJMkCyu1

 

 

 

आने वाले दिनों में पहाड़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी

डीजीआरई चंडीगढ़ ने चमोली को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बर्फबारी व हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक है तब ही आवागमन करें।

डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 10 मार्च शाम पांच बजे से 11 मार्च शाम पांच बजे तक जिले में हिमस्खलन हो सकता है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डीजीआरई चंडीगढ़ ने चमोली को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बर्फबारी व हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक है तब ही आवागमन करें। घरों, गोशालाओं की छत पर अधिक बर्फ एकत्रित न होने दें, हिमस्खलन घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतें।

13 व 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार
पर्वतीय जिलाें में 13 व 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर दिखने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 व 14 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि आज (मंगलवार) प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहे। लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top