Big breaking :- आचार संहिता में ही हो गई इस अधिकारी पर कार्यवाही, किया गया निलंबन, शासन से अटैच किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- आचार संहिता में ही हो गई इस अधिकारी पर कार्यवाही, किया गया निलंबन, शासन से अटैच किया

 

राजधानी के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। शर्मा का शुक्रवार को जिले से ट्रांसफर किया गया था और शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि उन पर चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर ही आयोग ने यह कार्रवाई की है।

 

 

अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा को पिछले साल वित्त एवं राजस्व का चार्ज दिया गया था। आम चुनाव के दौरान उन पर कई जिम्मेदारियां थीं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

 

इन सब आरोपों पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी, जिस पर शर्मा को जिले से ट्रांसफर कर दिया गया था। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए। शासन के अधिकारिक सूत्रों ने आयोग की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्हें फिलहाल शासन से अटैच किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top