Big breaking :-जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट, बनाई कमेटी 3 दिन में मांगी रिपोर्ट - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट, बनाई कमेटी 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

 

उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।

 

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ का दौरा करेंगे। वहीं इस मामले में जांच के लिए केंद्र सरकार ने भी एक जांच समिति का गठन कर दिया है।

ये समिति जोशीमठ में भू धसाव की घटना की विस्तृत जांच करेगी। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया कि कमेटी में पर्यावरण और वन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और स्वच्छ गंगा मिशन के एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।

3 दिन में जांच रिपोर्ट देगी केंद्रीय समिति
केंद्र सरकार की ओर से गठित जांच समिति तेजी से जमीन धंसने की घटना का अध्ययन करेगी और 3 दिन में यह रिपोर्ट सौंपेगी। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ज्ञापन में कहा गया कि समिति बस्तियों, इमारतों, हाईवे, बुनियादी ढांचे और नदी प्रणाली पर भू धसाव के प्रभावों का पता लगाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top