Big breaking :-चमोली में कार गिरी खाई में , 3 की मौत - News Height
CHAMOLI NEWS

Big breaking :-चमोली में कार गिरी खाई में , 3 की मौत

सीमांत जनपद चमोली के नंदानगर (घाट) ब्लाक के ग्राम मनखी के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक मारुति कार UK07 DF-8666 अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पर रात करीब 1.30 बजे थाना नंदानगर (घाट) पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव वालों और परिजनों की सहायता से तीनो व्यक्तियों के शवों को खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल नंदानगर (घाट) पहंुंचाया।

मृतक
1.बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतौडी ग्राम कुंमजुंग थाना नंदानगर (घाट), जनपद चमोली

2.राकेश सती(51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम मांनखी थाना नंदानगर (घाट)), जनपद चमोली

3.ललिता प्रसाद(57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडीई थाना नंदानगर (घाट), जनपद चमोली

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top