Big breaking :-सेलाकुई में फिर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सेलाकुई में फिर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी

,,, सेलाकुई में फिर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी

पछवादून क्षेत्र में आपराधिक ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिस पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है।
नशा तस्करी, चोरी, लुट और हत्या जैसी वारदातें लगातार सामने आने से पछवादून के लोग सहमे हुए हैं। आलम यह ही कि आये दिन सामने आ रही इन वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। देर रात भी चोरों ने सेलाकुई बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया,

 

 

जहां चोर दुकान के पीछे के दरवाजे के ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और उन्होंने दुकान में रखी मुख्य तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें कामयाब नही हो पाए। वहीं सुबह जब इस घटना की सूचना दुकानदार को लगी तो वह सदमे में आ गया‌। वहीं अब घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल बारीकी से जायजा लिया और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही। बहरहाल मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौजूद है जो दुकान और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top