Big breaking :-पौड़ी जिले के रिखणीखाल में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे की मौत के बाद मां ने खाया जहर – हालत नाजुक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी जिले के रिखणीखाल में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे की मौत के बाद मां ने खाया जहर – हालत नाजुक

पौड़ी जिले के रिखणीखाल में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे की मौत के बाद मां ने खाया जहर – हालत नाजुक

रिखणीखाल (पौड़ी): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम खुटीडा मल्ला, तहसील धुमाकोट निवासी अनिल नेगी (पुत्र रणजीत नेगी), उम्र लगभग 28 वर्ष, ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जब मां ने बेटे को तारों पर लटका देखा, तो यह दृश्य वह सहन नहीं कर पाईं और मौके पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत गंभीर अवस्था में उन्हें रिखणीखाल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटद्वार रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से सदमे में हैं और परिजनों ने शासन-प्रशासन व विद्युत विभाग से मदद की अपील की है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की लापरवाही या अन्य कारणों को लेकर परिवार लंबे समय से परेशान था, हालांकि इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच और सहायता की मांग:
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की पूरी जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक व चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई जाए।

यह घटना ना केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है कि ऐसी नौबत क्यों आई कि एक मां को बेटे की मौत के बाद खुद की जान देने का प्रयास करना पड़ा।

फिलहाल, महंत इंद्रेश अस्पताल में महिला का इलाज जारी है, और पूरे क्षेत्र में शोक व संवेदना का माहौल बना हुआ है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top