Big breaking :-राजाजी में जंगल सफारी फिर से हुई शुरू, हादसे के कारण तीन दिन से थी बंद, मायूस लौटे रहे थे पर्यटक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राजाजी में जंगल सफारी फिर से हुई शुरू, हादसे के कारण तीन दिन से थी बंद, मायूस लौटे रहे थे पर्यटक

Haridwar: राजाजी में जंगल सफारी फिर से हुई शुरू, हादसे के कारण तीन दिन से थी बंद, मायूस लौटे रहे थे पर्यटक

चीला रेंज में हुए हादसे के कारण तीन से राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद थी, लेकिन आज से जंगल सफारी शुरू कर दी गई है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर समेत पांच लोगों की मौत होने के बाद बंद जंगल सफारी आज से शुरू हो जाएगी। जंगल सफारी के लिए लापता वार्डन का शव मिलने का इंतजार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को वार्डन का शव मिल गया।सोमवार को हुए हादसे के बाद से तीन दिन से चीला समेत अन्य गेटों पर सैलानियों के लिए जंगल सफारी बंद की गई थी। जिससे जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा।

चीला में सन्नाटा पसरा रहा और खाने-पीने की दुकानें भी बंद रही। सफारी वेलफेयर सोसायटी के सचिव शशिराणा कोटी ने कहा था कि लापता वार्डन आलोकी का शव मिलने के बाद जंगल सफारी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार हो गया है। शुक्रवार से जंगल सफारी का संचालन शुरू किया जाएगा।

शक्ति नहर से बिजली उत्पादन शुरू

हरिद्वार। सड़क हादसे में लापता वार्डन का शव मिलने के बाद बंद पड़ी शक्ति नहर चौथे दिन सुचारु होने से पावर हाउस से बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया। सोमवार को हादसे के बाद शक्ति नहर को बंद कर दिया गया था। नहर में वार्डन आलोकी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे वार्डन शव मिलने के बाद दोपहर 12 बजे शक्ति नहर को चालू कर दिया गया। नहर में पानी की सप्लाई आने से बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया। इससे पावर हाउस में फिर से करीब 90 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top