Big breaking :-कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत इन जिलों मे स्कूल रहेंगे बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत इन जिलों मे स्कूल रहेंगे बंद

कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

 

तीन जिलों में बंद रहेंगे एक से 12 तक के विद्यालय
मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top