Big breaking :-केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

केदारघाटी में आज सामने आई वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया। दो बेटों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।

केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

बेडूला गांव के बलवीर सिंह (52) के दो पुत्रों ने बुधवार रात्रि को उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बेटे अपने पिता के शव को लेकर नदी किनारे पहुंचे और जला दिया। नदी किनारे उठता धुंआ देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर दिया है।

आरोपी बेटों में से एक मुंबई में नौकरी करता है और तीन दिन पूर्व घर आया था। दोनों का कहना है कि उनका पिता बचपन में उन्हें बहुत बेरहमी से पीटता था, जिस कारण वह पिता को पसंद नहीं करते थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top