Big breaking :-Income tax raid - हरिद्वार में दूसरे दिन भी डटी रहीं टीम, उद्यमी के घर से सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Income tax raid – हरिद्वार में दूसरे दिन भी डटी रहीं टीम, उद्यमी के घर से सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामद

: हरिद्वार में दूसरे दिन भी डटी रहीं टीम, उद्यमी के घर से सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामदआयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगालेहरिद्वार में केमिकल फैक्टरी मालिक के घर आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी कार्रवाई करती रही। बुधवार को देर रात चले छापे में उद्यमी के घर से करीब सवा दो करोड़ की रकम बरामद हुई। इसके अलावा तमाम हीरे और सोने के जेवरात भी बरामद हुए

 

 

 

।देहरादून से गई आयकर विभाग की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में फैक्टरी मालिक के घर डेरा डाल रखा है। उसकी तीन अलग-अलग कंपनियों में भी पहुंचकर दस्तावेज कब्जे में ले लिए।

 

 

 

बृहस्पतिवार को आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले। बताया जा रहा है कि उससे भी कैश और जेवरात मिले हैं। उद्यमी की दूसरे राज्यों में भी दो कंपनियां हैं, वहां पर भी आयकर विभाग की टीमें छानबीन कर रही हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top