Big breaking :-हरिद्वार में शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 20 पर मुकदमा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 20 पर मुकदमा

 

विजिलेंस के देहरादून सेक्टर में शिकायत के बाद दर्ज किया गया केसI

 

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ने तत्कालीन दो पीसीएस सहित करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि की है।

 

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति थी जिसे सरकार में निहित होना था। लेकिन, तत्कालीन कुछ पीसीएस अधिकारियों ने भू-माफिया से उस संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए गठजोड़ कर लिया। बताया जा रहा है मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गईं। इस बात की गुप्त सूचना किसी ने विजिलेंस को दे दी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रकरण में हरिद्वार जिले में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें पूर्व में तैनात दो पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने और पूर्व पीसीएस के नाम सामने आने पर शासन और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। लोग पीसीएस अधिकारियों के बारे में लगातार चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, प्रकरण में कौन-कौन शामिल हैं, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, हरिद्वार के नामी लोगों और भूमाफिया के नाम सामने आ रहे हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top