Big breaking :-हरिद्वार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

 

हरिद्वार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी।

पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा है। मौके पर बहादराबाद पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करता था और उसके खिलाफ लक्सर क्षेत्र में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस को उसकी तलाश थी, जब उसे घेरने की कोशिश की गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top