Big breaking :-चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी

चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए चमोली जिले के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं जगह-जगह मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 50 सड़कें बंद हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top