Big breaking :-देहरादून में यहां दो पक्षो में हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में यहां दो पक्षो में हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनांक 01/05/2025 को कोतवाली पटेल नगर क्षेत्रांतर्गत मोनाल एंक्लेव बंजारा वाला में झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर चीता पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि अनीश अली निवासी भोगपुर, भारूवाला ग्रांट में अपने परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहा था, जिसकी गाड़ी मोनाल एनक्लेव मे एक दुकान के बाहर खराब होने पर वहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बात को लेकर मोनाल एन्क्लेव में रहने वाले एक व्यक्ति संजय रावत व अनीश अली के मध्य विवाद हो गया तथा दोनो पक्षो के मध्य इस बात को लेकर मार पीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगो को चोटें आई।

 

 

 

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी/ क्लेमनटाउन मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा झगड़े के चलते घायल हुए व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जो उपचाराधीन है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

उक्त घटना के संबंध मे दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी गयी है, जिस पर अभियोग पंजीकृत किये गए है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया गया है, घटना के सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है, प्राप्त साक्ष्यों तथा वीडियो फुटेज के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top