Big breaking :-देहरादून मे नई विधानसभा को लेकर अब नए सिरे से कवायद करेगी धामी सरकार, संसदीय कार्य मंत्री ने बताया पूरा प्लान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून मे नई विधानसभा को लेकर अब नए सिरे से कवायद करेगी धामी सरकार, संसदीय कार्य मंत्री ने बताया पूरा प्लान

 

देहरादून के रायपुर में बनने वाले विधानसभा और सचिवालय के लिए केंद्र सरकार ने 60 हेक्टेयर भूमि की मिली सैद्धांतिक मंजूरी को रद्द कर दी है। इसके लिए केंद्र ने मंजूरी के नियमों का सही ढंग से पालन न करने का आरोप लगाया है

 

। इस मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि अब नए सिरे से मंजूरी के लिए आवेदन किया जाएगा उन्होंने कहा कि जमीन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। धन के लिए आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और अगर कहीं पर कोई कमी रही है जिसकी वजह से एनओसी को रद्द किया गया है तो उस पर भी विचार किया जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि नए सिरे से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य यह रहा कि देहरादून में जो विधानसभा है वह शहर के बीचो-बीच में है और विधानसभा सत्र के दौरान स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में रायपुर क्षेत्र में विधानसभा और सचिवालय बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top