Big breaking :-देहरादून में कल ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना पर सीएम नाराज, DGP से पूछा कौन हैं जिम्मेदार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में कल ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना पर सीएम नाराज, DGP से पूछा कौन हैं जिम्मेदार

 

देहरादून में कल ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना पर सीएम सख्त, आज पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को बुलाकर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये।

देहरादून। देहरादून में कल एक ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर स्थिति की समीक्षा की और मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमारा प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति को यहाँ किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

 

 

उहोने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि घटना कैसे घटित हुई?कहाँ कमी रह गई तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top