Big breaking :-देहरादून में आई धमाके की आवाज़ कही सुपर सोनिक बूम की वजह से तो नहीं, जानिए क्या होता है ये - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में आई धमाके की आवाज़ कही सुपर सोनिक बूम की वजह से तो नहीं, जानिए क्या होता है ये

 

देहरादून की तर्ज पर बीते दिनों  रात भार विस्फोटों की आवाज से अमृतसर के लोग दहल गए थे कई घरों की तो कांच की खिड़कियां तक टूट गईं. इससे अमृतसर शहर में लोगों में तमाम तरह की आशंका भी बन गई हालांकि बाद में ये स्पष्ट हो गया की भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट की वजह से ऐसा हुआ है जानकार इसे सोनिक बूम मानते है

आज भी देहरादून के प्रेम नगर में कुछ इसी तरह की आवाज आई है क्यूंकि पिछले कई दिनों से देहरादून के कई इलाकों में वायुसेना की प्रेक्टिस की वजह से आवाज़ आ रही है ऐसे में प्रेम नगर में आई धमाकेदार आवाज को भी इसी तरह से देखा जा रहा है

 

क्या होता है सोनिक बूम

जब किसी चीज की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से अधिक होती है तो उसे सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं. ध्वनि की रफ्तार 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है. ऐसे में जब कोई चीज 332 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से भी ज्यादा तेज चलती है तो उसे सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है. क्योंकि फाइटर जेट की स्पीड अधिक होती है और ये विमान हवा में चलते समय साउंड वेव पैदा करते हैं. जब ये विमान ध्वनि की गति से अधिक तेज चलते हैं तो फिर धमाके जैसे आवाज आती है और सुपर सोनिक बूम पैदा करता है. ज्यादा उर्जा पैदा होने से हमें विस्फोट की आवाज आती है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top