Big breaking :-बरस्वार में घर के आंगन से माता-पिता के सामने दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बनाया निवाला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बरस्वार में घर के आंगन से माता-पिता के सामने दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बनाया निवाला

बरस्वार में घर के आंगन से माता-पिता के सामने दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बनाया निवाला

गुलदार घर के आंगन से बच्ची को उठाकर ले गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची का शव घर से करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में मिला है।

कोटद्वार में विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को उसके घर से ही उठाकर ले गया। रात करीब नौ बजे बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की पोती याशिका पुत्री जितेंद्र शाम करीब 6:30 बजे माता-पिता के साथ घर के आंगन में ही थी। तभी अचानक आया गुलदार झपटकर याशिका को उसके पिता जितेंद्र और मां प्रियंका की आंखों के सामने उठाकर ले गया। माता-पिता चीख पुकार मचाते ही रह गए। शोरशराबा होने पर आसपास के काफी लोग जंगल में याशिका की तलाश में दौड़े।

काफी छानबीन के बाद रात करीब नौ बजे याशिका का शव काफी फासले पर बुरी हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद से वीरेंद्र लाल के परिवार में कोहराम मचा है। घटना लैंसडौन वन विभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र की बताई गई है। सूचना मिलने पर वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top