Big breaking :- बागेश्वर में यहां खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :- बागेश्वर में यहां खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत

*जनपद बागेश्वर में खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन*

आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण*:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

*घायलों का विवरण*:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top