Big breaking :-बरेली-नैनीताल हाईवे पर देर रात हुये एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित आठ लोग जिंदा जल कर मर गये। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बरेली-नैनीताल हाईवे पर देर रात हुये एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित आठ लोग जिंदा जल कर मर गये।

बरेली-नैनीताल हाईवे पर देर रात हुये एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित आठ लोग जिंदा जल कर मर गये। यह हादसा डंपर और कार की टक्कर के बाद कर में लगी आग से हुआ।एक बड़ा हादसा हो गया।

 

 

उत्तर प्रदेश के बरेली-नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा के पास शनिवार को डंपर और आर्टिका गाड़ी में टक्कर हो गई जिससे आर्टिका कार में सवार 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मारुति की अर्टिका कार का टायर फट जाने से यह हादसा हुआ. टायर फटने से कार दूसरी साइड में उत्तराखंड के किच्छा से रेता बजरी लेकर आ रहे डंपर से टकरा गई.दोनों गाड़ियों की टक्कर से काफी तेज धमाका हुआ.

 

 

इससे हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की नींद खुल गई। वह घरों से बाहर पहुंचे मगर, टक्कर के बाद कार और डंपर में आग की तेज लपटें थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। मगर, कार अंदर से लॉक हो जाने की वजह से गाड़ी के अंदर सभी यात्री फंस गए और सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई.

 

 

आर्टिका कार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला निवासी फुरकान ने बुक किया था. अर्टिका कार में आठ लोग सवार थे. एसएसपी बरेली ने सभी की मौत की पुष्टि की। पुलिस टीम ने सभी के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top